दरभंगा , जून 13 -- बिहार के दरभंगा जिले से एक युवक को 66 बोतल कोडिन युक्त नशीला कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है।कोतवाली थाना के थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को बताया कि दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नाका नंबर 5 के समीप से खुर्शीद आलम को 66 बोतल कोडिन युक्त नशीला कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में दरभंगा मंडल कारा भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये पुलिस तत्पर है।
वही फेकला थाना क्षेत्र में नशे की हालत में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फेकला थाना के थाना अध्यक्ष वशिष्ठ कापर ने बताया कि आज सुबह शराब सेवन करने के आरोप में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी सुभाष झा एवं आशीष कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित