दरभंगा , मार्च 28 -- बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार को अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के खिलाफ युद्ध विरोधी शांति मार्च निकाला गया।

यह शांति मार्च ,आयुक्त कार्यालय के निकट चिल्ड्रेन पार्क के पास प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया।अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा, माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि दुनियां में अमेरिका तथा इजरायल की दादागिरी के खिलाफ लोग खड़े हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि ईरान ने बता दिया कि एक छोटा मुल्क भी हिम्मत से खड़ा हुआ तो अमेरिका की हालत खराब हैं, लेकिन भारत जैसे एक अरब 20 करोड के आबादी के मुल्क अपने भरोसे मंद दोस्त ईरान के पक्ष में खड़ा होने के बदले मोदी सरकार अमेरिका के साम्राज्यवाद के विरोध में कुछ नही बोल रही हैं।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि अमेरिका इजराइल के कारण पूरी दुनिया तीसरी विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि विश्व जनमत को युद्ध के खिलाफ शांति के लिए आवाज बुलंद करना होगा।सभा को आर के सहनी, नेयाज अहमद ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित