दरभंगा, अप्रैल 22 -- बिहार के दरभंगा जिले में नशेड़ियों के विरूद्ध चलाए गये विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर छापामारी कर 66 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यलय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार की रात विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर की गयी।छापामारी के क्रम में हायाघाट थाना क्षेत्र से 03, अलीनगर थाना क्षेत्र से 08, सदर थाना क्षेत्र से 02, मोरो थाना क्षेत्र से 03, रैयाम थाना क्षेत्र से 02, फेकला थाना क्षेत्र से 02, सोनकी थाना क्षेत्र से 04, कोतवाली थाना क्षेत्र से 05, नेहरा थाना क्षेत्र से 02, जमालपुर थाना क्षेत्र से 03, अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र से 03, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से 02, सिमरी थानाक्षेत्र से 08, मनीगाछी थाना क्षेत्र से 04, वाजितपुर थाना क्षेत्र से 02, बड़गांव थाना क्षेत्र से 02, भालपट्टी थाना क्षेत्र से 02, बहादुरपुर थाना क्षेत्र से 07 एवं सकतपुर थाना क्षेत्र से 02 समेत 66 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जला रड्डी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिये दरभंगा पुलिस तत्पर है और लगातार समकालीन अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित