दरभंगा , अप्रैल 29 -- बिहार के दरभंगा जिले में नशेड़ियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जगहों पर छापामारी के क्रम में नशे की हालत में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र से 04, सिंहवाड़ा थाना से 04, सकतपुर थाना से 02, वाजितपुर थाना से 02, कोतवाली थाना से 02, रैयाम थाना से 02, फेकला थाना से 01, अशोक पेपर मिल थाना से 02, केवटी थाना से 04, सोनकी थाना से 04, मनीगाछी थाना से 08, हायाघाट थाना से 06 , लहेरियासराय थाना से 06 बहेड़ा थाना से 05, बड़गांव से 1 एवं कमतौल थाना से 07 व्यक्तियों समेत कुल 60 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जलारड्डी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिये दरभंगा पुलिस तत्पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित