सहारनपुर, सितंबर 19 -- देश के जाने माने मूर्धन्य विद्वान एवं आर्य समाज के पुरोधा कर्मयोगी ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती देश के सबसे बड़े समाज-सुधारक और देशभक्त हुए है।

वह शनिवार को अपने 84 वें जन्मदिवस समारोह में गंग नहर सलावा में स्थित वेद वाटिका में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत में आज सबसे अच्छे राजनीतिज्ञ एवं प्रशासक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। उनके जैसे लोगो की तो इच्छा यह है कि वे देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारें हमारे विचारों की नहीं है लेकिन फिर भी औरों से बेहतर है। ठाकुर विक्रम सिंह का देशभर से आए प्रमुख लोगों की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। ठाकुर विक्रम सिंह ने इस दौरान सैकडों लोगों का सम्मान किया।

समारोह में प्रोफेसर ज्वलंत कुमार, कुंवर प्रज्ञा आर्य, डा. वरुणवीर, पूर्व जज सत्यनारायण गुप्ता एवं मूलचंद गर्ग, प्रेमवंदा, स्वामी शिवानंद, राकेश आर्य, प्रेमचंद शास्त्री, विद्यालंकार, मेघश्याम, सुधाकर आर्य, लाल सिंह राजावत, राहुल आर्य, इंद्रवीर आर्यआदि मौजूद रहे। संचालन विजयपाल सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित