भरतपुर , मई 04 -- राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में बमनवाड़ी गांव में एक दम्पती ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।
दम्पती के परिजनों के अनुसार रामप्रसाद (70) और उसकी पत्नी रामवती (67) के नौगांव रोड़ पर करीब डेढ़ करोड़ कीमत की जमीन को सरकार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण कर लिए जाने के बाद जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से दोनों अवसाद में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित