नयी दिल्ली , मई 30 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दमन और दीव और गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इन क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द की भावना और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि दमन और दीव की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता तथा वहां के लोगों की सौहार्दपूर्ण भावना देश की एकता, प्रगति और सामूहिक समृद्धि को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर दमन और दीव के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित