फिरोजाबाद , मई 17 -- उत्तर प्रदेश में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलोटिया मैं रविवार को अनुसूचित जाति के एक छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

परिजनों के अनुसार युवक को कुछ अन्य छात्रों के द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया गया था। इस अपमान और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला बिलोटिया निवासी अजय कुमार जाटव का पुत्र अतिन कुमार (17) ओम डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वह शिकोहाबाद की एक लाइब्रेरी में कोचिंग भी करता था। आज सुबह परिजनों ने अतिन का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिवार मैं कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा किया कर छात्र अतिन की आत्महत्या को हत्या बताते हुए उसके कुछ साथी छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया गया।

मृतक के साथी छात्र द्वारा बताया गया कि शनिवार को शाम लाइब्रेरी के बाहर ले जाकर कुछ छात्रों ने अतिन के साथ मारपीट की थी जिसमें उसकी हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने और हंगामा होने की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची क्षेत्र में तनाव की स्थिति पर देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि आतिन से मारपीट की घटनाक्रम के पीछे लड़की को लेकर अन्य छात्रों से कोई विवाद हुआ था जिसमें अन्य छात्रों ने मारपीट करने के साथ उसके मोबाइल से कुछ चीजे डिलीट कराई गई थी। जिसकी वजह से मृतक छात्र मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सतर्कता जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित