भोपाल , अगस्त 03 -- मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार पर कहा कि पार्टी चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी और निष्कर्ष के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
श्री खंडेलवाल ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी चुनाव के दौरान दिए गए दायित्वों और विभिन्न पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उनके आधार पर भारतीय जनता पार्टी भविष्य की रणनीति बनाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे संगठन के अनुशासन के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी से यही अपेक्षा करती है। उन्होंने ने संकेत दिए कि यदि किसी स्तर पर अनुशासनहीनता सामने आती है तो पार्टी संगठन उसके संबंध में आवश्यक निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित