हैदराबाद , जून 16 -- दक्षिण मध्य रेलवे को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 में प्रतिष्ठित नेशनल सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन (एस एंड टी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दक्षिण मध्य रेलवे ने एक बयान में मंगलवार को बताया कि यह पुरस्कार 12 जून को रेल मंत्रालय के तत्वावधान में नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें दक्षिण मध्य रेलवे को 'कवच' और 'डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम्स' के बेहतरीन कार्यान्वयन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलवे' के रूप में मान्यता दी गई है।
यह सम्मान 2025-26 के दौरान रेल सुरक्षा और आधुनिकीकरण में दक्षिण मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बाद मिला है, जिसमें 21 'डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम्स' को चालू करना, 486 किलोमीटर मार्ग पर कवच 4.0 को लागू करना और 479 किमी पर 'ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग' शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित