गोरखपुर , अक्टूबर 14 -- दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लाक लिये जाने के कारण रेलवे ने कुछ गाडियों का निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रवक्ता ने बुध्दवार को बताया कि विशाखपट्टणम से 29 नवम्बर, 06, 09 एवं 13 दिसम्बर को चलने वाली 18523 विशाखपट्टणम-बनारस एक्सप्रेस और बनारस से 30 नवम्बर, 07, 10 एवं 14 दिसम्बर को चलने वाली 18524 बनारस-विशाखपट्टणम एक्सप्रेस निरस्त रहेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर से 30 नवम्बर, 06 दिसम्बर को एवं 08 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, तक चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस हटिया स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी हटिया से सम्बलपुर तक उप्होंने बताया कि सम्बलपुर से एक एवं 07 दिसम्बर को तथा 09 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस हटिया स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी सम्बलपुर से हटिया तक निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित