बर्मिंघम , जून 18 -- गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एनरी डर्कसन (52) और एन डी क्लर्क (37) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने महिला टी-20 विश्वकप के 11वें मुकाबले में पाकिस्तान को 19 गेंदें शेष रहते दो विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान की महिला टीम ने बुधवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 126 रनों का स्कोर बनाया। पाकिस्तान की शुरुआत खबरा रही और उसने 50 रन के स्कोर तक अपने आठ विकेट गंवा दिये। ऐसे संकट के समय कप्तान फातिमा सना और तुबा हसन ने पारी को संभाला और पाकिस्तान को सम्मानजक स्कोर तक ले गये। तुबा हसन (23) रनआउट के होने से यह साझेदारी टूटी। कप्तान फातिमा सना ने 38 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 55) रनों की पारी खेली। उनके अलावा इरम जावेद (11) और आलिया रियाज (10) रन बनाकर आउट हुई। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैरीजन केप ने तीन विकेट लिये। अयाबोंगा खाका और शबनिम इस्माइल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित