जोहान्सबर्ग , मई 28 -- दक्षिण अफ्रीका ने फीफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है।

टीम के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूज ने बुधवार को देश की राधानी प्रिटोरिया में एक सेंड-ऑफ डिनर के दौरान आधिकारिक रूप से फीफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में घरेलू प्रतिभा पर भरोसा जताया गया है।

विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप ए में मेक्सिको, दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक के साथ रखा गया है।

11 जून को, दक्षिण अफ्रीका अपने पहले ग्रुप मैच में मेक्सिको सिटी के मशहूर एज़्टेका स्टेडियम में मेजबान मेक्सिको का सामना करेगा, ठीक 16 साल बाद जब दोनों टीमें दक्षिण अफ्रीका में 2010 वर्ल्ड कप के पहले मैच में मिली थीं। यह वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की चौथी मौजूदगी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित