अहमदाबाद , फरवरी 22 -- दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मारक्रम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि आज उनकी टीम में चार बदलाव किए गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला करते। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अक्षर पटेल टीम से बाहर रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित