केप टाउन , अप्रैल 02 -- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने सभी फॉर्मेट में खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अप्रैल को अपने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी यात्रा को याद किया।
वैन डेर डुसेन ने नौ अक्टूबर, 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टी-20 मैच में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला। उन्होंने अपने करियर में 57 टी-20, 71 एकदिवसीय और 18 टेस्ट मैच खेले।
उन्होंने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच 16 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 खेला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित