दंतेवाड़ा , अप्रैल 30 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न नदी तट क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
इसी क्रम में तहसील बारसूर के ग्राम छिंदनार स्थित इंद्रावती नदी क्षेत्र में खनिज अमले ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या परिवहन नहीं पाया गया।
हालांकि निरीक्षण में यह सामने आया कि पूर्व में रेत उत्खनन के लिए नदी क्षेत्र में एक रैंप (रास्ता) बनाया गया था। जिसे मौके पर ही जेसीबी मशीन की सहायता से खोदकर बंद कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित