यमुनानगर , सितंबर 26 -- हरियाणा के यमुनानगर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब जगाधरी-यमुनानगर द्वारा रोट्रैक्टर्स के सहयोग से इस्कॉन मंदिर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमें कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में क्लब अध्यक्ष रागिनी विनायक, प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं कोषाध्यक्ष पारुल खन्ना, सचिव निधि गर्ग, पूजा गोयल, पायल गर्ग और पूनम गर्ग उपस्थित रहीं। प्रोजेक्ट चेयरमैन पारुल खन्ना ने पूरे शिविर की व्यवस्थाओं को समर्पण और जिम्मेदारी के साथ संभाला।
क्लब द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से रक्तदान एवं अन्य सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं। क्लब का उद्देश्य इन बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
रक्तदाताओं की सुविधा के लिए क्लब की ओर से दूध की बोतलें और केले की व्यवस्था की गई। क्लब सदस्य पायल गर्ग, उनके पति और उनके जेठ ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित