जयपुर , अप्रैल 26 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बेंगलुरु स्थित लोकभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।
श्री शर्मा की श्री गहलोत से यह शिष्टाचार भेंट थी। इसके अलावा शर्मा ने लोकभवन में आयोजित राजस्थान राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत भी की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित