आगरमालवा , सितंबर 21 -- कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के दौरे पर आएंगे।

श्री गहलोत अपने प्रवास के दौरान जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीतांबरा सर्व सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

राज्यपाल गहलोत आगरमालवा से उज्जैन जिले के नागदा के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित