शिवपुरी , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करेरा थाना क्षेत्र के पास मुख्य सड़क पर एक थार जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही थार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को घुटनों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार जीप पर विधायक लिखी प्लेट लगी थी और वाहन में सवार लोग पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के परिजन बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित