अलवर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सोमवार को थार की चपेट मेंआने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लच्छी खान सुबह मोटर साइकिल से जा रहा कि तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित