अलवर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी कस्बे में व्यापारी से करीब एक लाख 60 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा, दुकान एवं गोदाम की चाबियां और काला बैग बरामद किया गया है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और चार जिलों में करीब 40 से 50 संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस ने मामले में नितेश सैनी उर्फ फन्या (19), कमलेश वर्मा (29), बबलु सिंह (23) और वीरूसिंह (18) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी थानागाजी थाना क्षेत्र के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित