बैंकॉक , मई 16 -- थाईलैंड के रत्चाथेवी जिले में शनिवार को मालगाड़ी और सार्वजनिक बस के बीच टक्कर से कम से कम आठ लोग मारे गये और 15 अन्य घायल हो गये।
स्थानीय वेबसाइट 'द स्टार' के अनुसार यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 15:40 बजे हुई। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि टक्कर की वजह से बस में भीषण आग लग गयी है और बीच-बीच में धमाके हो रहे हैं।
दमकलकर्मियों ने दोपहर 3:59 बजे तक आग पर काबू पा लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित