नासिक , अक्टूबर 26 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यहां त्र्यंबकेश्वर में आयोजित 'आनंद संत सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे।
आगामी नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के मद्देनजर यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि संतों और महंतों के साथ होने वाली चर्चा में इस बड़े धार्मिक आयोजन की तैयारियों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किये जाने की उम्मीद है।
श्री शिंदे पिछले कुछ महीनों से कुंभ मेले से जुड़े कार्यों से दूर रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह तैयारियों की प्रगति की समीक्षा भी कर सकते हैं।
इसके अलावा, सबकी निगाहें 'आनंद संत सम्मेलन' में श्री शिंदे के संबोधन पर टिकी हैं कि वे आगामी कुंभ मेले को लेकर किन मुद्दों को उठाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित