अगरतला , सितंबर 15 -- त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के एक मदरसे में दो दिन पहले एक शिक्षक के नाबालिग छात्र से मारपीट करने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कैलाशहर के गौड़नगर ब्लॉक के अंतर्गत बरखाला गांव स्थित फूलबारीकांडी हाफिजिया मदरसे में हुई। बच्चे के पिता मनफ अली का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान सवाल का जवाब न दे पाने पर उनके बेटे की पिटाई की गयी, जिससे उसके हाथों और पैरों पर चोट के निशान आये हैं।

मनफ अली ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे को पहले भी संस्थान में शारीरिक प्रताड़ना दी जाती रही है और मदरसा प्रबंधन के साथ बातचीत के जरिये मामला सुलझाने के उनके प्रयास विफल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित