गरतला , फरवरी 19 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक वह अपनी पार्टी की गतिविधियों का आकलन करने और त्रिपुरा जनजाति क्षेत्रीय स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के होने वाले चुनावों के बारे में रणनीतिक चर्चा करने के लिए रात को यहां रुक सकते हैं।
श्री शाह के दौरे के मद्देनजर पूरे अगरतला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आने-जाने और आधिकारिक कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए शहरभर में खास जगहों पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित