अगरतला , अगस्त 09 -- त्रिपुरा के ऊनाकोटी जिले के कैलाशहर के मगुंरुली इलाके में भारत-बंगलादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बिएसएफ) के जवानों की गोली से एक बंगलादेशी नागरिक की मौत हो गई। यह घटना सीमा के गेट नंबर 47 के पास हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार की इस घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद बीएसएफ ने इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी है और स्थानीय निवासियों के साथ संपर्क साध रही है। मृतक की पहचान बंगलादेश के दश्तेकी क्षेत्र के निवासी 30 वर्षीय तारा मिया के रूप में की गई है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब तारा मिया कथित तौर पर तस्करी गतिविधियों के उद्देश्य से सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक उन परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है जिनकी वजह से गोलीबारी हुई और उसकी मौत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित