अगरतला , जून 02 -- त्रिपुरा में अगरतला का रहने वाला एक व्यक्ति बंगलादेश की जेल में एक साल सजा काटने के बाद घर लौट आया है।

युवक की पहचान प्रदीप चंद्र पाल के रूप में हुई है। उसे बंगलादेश की जेल में एक साल से ज़्यादा समय बिताने के बाद सोमवार को त्रिपुरा की खोवाई सीमा के रास्ते भारत वापस भेज दिया गया।

यह प्रक्रिया पहारमुरा सीमा द्वार पर हुई जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों और दोनों देशों के पुलिस प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

पुलिस ने बताया कि पाल को 16 महीने पहले बंगलादेश में कथित तौर पर बिना उचित यात्रा दस्तावेजों के देश में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हिरासत के दौरान, उसने बंगलादेश के कानून के अनुसार हबीगंज जिला जेल में अपनी सज़ा काटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित