अगरतला , सितंबर 20 -- त्रिपुरा के उनाकोटी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस समर्थित पैनल निर्विरोध निर्वाचित हो गया है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

चुनाव की प्रक्रिया प्रमुख पदों पर बिना किसी मुकाबले के पूरी होने को राज्य में भाजपा संगठन के लिए इसे एक झटका माना जा रहा है। जिले के अधिवक्ताओं के बीच अपनी संगठनात्मक मौजूदगी मजबूत करने के भाजपा के प्रयासों के बावजूद उसके उम्मीदवार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल नहीं कर सके।

वाम-कांग्रेस समर्थित पैनल ने संयुक्त रूप से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी पद पर कोई प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं बचा, जिसके बाद पैनल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस घटनाक्रम पर माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि भाजपा नीत सरकार धीरे-धीरे जनता का समर्थन खो रही है और देशभर में बदलाव की लहर चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित