अगरतला , अगस्त 29 -- त्रिपुरा में पश्चिम त्रिपुरा ज़िले में मतदाता सूची का 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पांच सितंबर से शुरू होगा।

पश्विमी त्रिपुरा ज़िला चुनाव अधिकारी और ज़िला मजिस्ट्रेट डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने और परिवारों को ज़रूरी फ़ॉर्म बांटने के साथ शुरू होगी। आगामी 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चुनाव अधिकारी मतदाता की जानकारी इकट्ठा करने और उसे सत्यापित करने के लिए घर-घर जाकर गिनती करेंगे और मसौदा मतदाता सूची 21 अक्टूबर को प्रकाशित की जायेगी। मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद नागरिकों को 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर से 19 दिसंबर के बीच मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) दावों और आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और तय प्रक्रिया के अनुसार फ़ैसले लेंगे। ज़िले के लिए अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित होने की उम्मीद है। ज़िला प्रशासन के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने पर खास ज़ोर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित