अगरतला , नवंबर 11 -- त्रिपुर के एक मूल निवासी युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में यहाँ की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद, त्रिपुरा पुलिस की एक विशेष टीम ने आमिर शौकीन को नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया और अगरतला ले आयी। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पश्चिम त्रिपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव नाथ ने बताया कि त्रिपुरा के एक मूल निवासी युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित