अगरतला , सितंबर 10 -- त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के अंतर्गत ग्राम समिति चुनावों के लिए दाखिल किए गए कुल 10,889 नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए हैं।राज्य चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी हैग्राम समिति के चुनाव 28 सितंबर को निर्धारित हैं और नामांकन एक सितंबर से आठ सितंबर तक दाखिल किये गए।
एसईसी के अनुसार, समय-सीमा तक 10,936 उम्मीदवारों से कुल 10,958 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे और जांच के बाद, 10,889 नामांकन वैध पाए गए।
वैध नामांकन में भारतीय जनता पार्टी के 1,971, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 2,456, कांग्रेस के 465, आईपीएफटी के 483, टिपरा मोथा पार्टी के 4,361, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चार और 'अन्य' श्रेणी के 1,149 उम्मीदवार शामिल हैं।
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 सितंबर है।
राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. पी. के. चक्रवर्ती ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से कराने के लिए ज़रूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने प्रभारी पुलिस महानिदेशक जी. एस. राव के साथ बैठकें की हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जवानों की तैनाती का अनुरोध किया है। चुनाव के लिए सीआरपीएफ की 74 कंपनियों की तैनाती को मंज़ूरी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित