अगरतला , अक्टूबर 16 -- त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के आशाबारी क्षेत्र में भारत-बंगलादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में ले लिए गये बंगलादेश के दो पुलिसकर्मियों को दोनों देशों के सीमा बलों तथा अधिकारियों के बीच आयोजित एक फ्लैग मीटिंग के बाद शुक्रवार को वापस बंगलादेशी अधिकारियों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना बंगलादेश के कुमिला जिले के ब्राह्मणपारा पुलिस स्टेशन के तहत शशीदल यूनियन में स्थित बॉर्डर पिलर नंबर 2059 के पास हुई। सूत्रों के अनुसार, कल रात लगभग साढ़े दस बजे ब्राह्मणपारा थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक इमरान हुसैन और कांस्टेबल रोहित दीवान नाइट गश्त के दौरान कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गये। वे आशाबारी सीमा क्षेत्र में गेट नंबर 167 और 168 के पास भारतीय सीमा में घुस आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित