प्रयागराज , अक्टूबर 23 -- दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने संबलपुर से प्रयागराज के बीच वन-वे विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08305 संबलपुर-प्रयागराज विशेष एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को संबलपुर से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन 24 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन संबलपुर स्टेशन से दोपहर 4:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना और मानिकपुर जंक्शनों पर रुकेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
संबलपुर-प्रयागराज विशेष एक्सप्रेस में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें दो गार्ड वैन , 12 सामान्य श्रेणी के कोच, दो चेयर कार और चार स्लीपर श्रेणी के कोच शामिल हैं।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और आरक्षण से संबंधित नवीनतम जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर अवश्य देख लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित