जयपुर , नवंबर 07 -- उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन प्रदान करने के लिए देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 ट्रिप का संचालन किया जा रहा है तथा 50 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 140 अतिरिक्त डिब्बों जोडे गये है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही यात्री मांग की लगातार समीक्षा की जा रही है और रेलवे आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। उततर पश्चिम रेलवे बेहतर प्रबंधन, पूर्व तैयारियों, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और लगातार मॉनिटरिंग की गयीहै जिसके परिणामस्वरूप प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने में आसानी हो रही है।
प्रमुख स्टेशनों पर यात्री भार को देखते हुए होल्डिंग एरिया की स्थापना, यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसर पर लगातार निगरानी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग से यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशनों पर अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही मुख्यालय और सभी मंडलों में चौबीस घंटे वॉर रूम स्थापित किये गये है, जो सभी स्थितियों पर नजर रख रहे हैं तथा यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित