नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से त्योहारों के मौसम में राजधानी की सड़कों को सुगम, सुरक्षित और जाममुक्त बनाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जगह-जगह खुदाई, अधूरे निर्माण कार्य, अतिक्रमण और गंदगी के कारण आम जनता के साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी हो रही है।
श्री यादव ने कहा कि त्योहारों के दौरान व्यापारी अच्छी बिक्री की उम्मीद करते हैं लेकिन बदहाल सड़कों और यातायात जाम के कारण ग्राहक बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से खुदाई रोकने, अधूरे कार्य पूरे करने तथा पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने बाजारों और रिहायशी इलाकों में गंदगी पर चिंता जताते हुए नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित