सतना , अक्टूबर 02 -- मध्यप्रदेश के सतना में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिटी कोतवाली के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पंडाल आयोजकों के साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने चर्चा की तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में एसडीएम, सीएसपी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और कोलगवां थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित