नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर झूठे आरोप लगाकर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के जरिये देशभर में त्योहारों के दौरान होने वाले कारोबार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है और कहा है कि ये लोग देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने में लगे हुए हैं।

श्री मल्होत्रा ने शनिवार को विपक्षी दलों के प्रदर्शन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देशवासियों द्वारा नकारी गयी कांग्रेस, वाम दल और आम आदमी पार्टी (आप) श्री कुमार के विरोध के नाम पर एक खोखला आंदोलन करके देश का राजनीतिक वातावरण खराब कर रही हैं। इसके साथ ही एक अक्टूबर से शुरू हुए त्योहारी मौसम में दिल्ली, मुम्बई सहित देशभर में कारोबार को बर्बाद कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित