जयपुर , अगस्त 29 -- रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर यात्री सुविधा के लिए सवाईमाधोपुर-दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (11 ट्रिप) का संचालन किया गया हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 28 अगस्त से सात सितम्बर तक (11 ट्रिप) सवाईमाधोपुर से प्रतिदिन 20:50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00:25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493, दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से आठ सितम्बर तक (11 ट्रिप) दुर्गापुरा से प्रतिदिन 02:30 बजे प्रस्थान कर 05:20 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, वनस्थली निवाई एवं सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में दो द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बें होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित