गोरखपुर , अक्टूबर 20 -- रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए चण्डीगढ़-बरौनी-चण्डीगढ़ वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा बरौनी से 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिये करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाडी संख्या 04536 चण्डीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येकशुक्रवार को चण्डीगढ़ से 23.45 बजे प्रस्थान कर अम्बाला कैंट से 00.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.30 बजे, सहारनपुर से 02.15 बजे, मुरादाबाद से 05.43 बजे, बरेली से 07.02 बजे, शाहजहाँपुर से 08.10 बजे, सीतापुर से 10.20 बजे, गोंडा से 13.40 बजे, गोरखपुर से 17.00 बजे, देवरिया सदर से 18.05 बजे, सीवान से 19.10 बजे, छपरा से 20.30 बजे, सोनपुर से 21.50 बजे, हाजीपुर से 22.05 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 23.02 बजे छूटकर तीसरे दिन बरौनी 00.30 बजे पहुँचेगी।

उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा में, 04535 बरौनी-चण्डीगढ़ साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से 02.35 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 03.37 बजे, हाजीपुर से 05.05 बजे, सोनपुर से 05.17 बजे, छपरा से 07.05 बजे, सीवान से 07.55 बजे, देवरिया सदर से 08.55 बजे, गोरखपुर से 10.20 बजे, गोंडा से 13.20 बजे, सीतापुर से 16.20 बजे, शाहजहाँपुर से 18.23 बजे, बरेली से 19.20 बजे, मुरादाबाद से 21.00 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 00.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.20 बजे तथा अम्बाला कैंट से 02.45 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 03.35 बजे पहुँचेगी।

इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 03 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित