नयी दिल्ली , जून 01 -- तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) (टीटीडीआई) ने सोमवार को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) को अपने स्वदेशी रूप से विकसित 132 केवी एम-जीआईएस सिस्टम की सफल डिलीवरी की घोषणा की।
भारत में स्वदेशी मोबाइल उच्च-वोल्टेज समाधानों के पोर्टफोलियो को और विस्तृत करने के टीटीडीआई के निरंतर प्रयासों में 132 केवी एम-जीआईएस सिस्टम का विकास और डिलीवरी एक और बड़ी उपलब्धि है। पावरग्रिड की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गयी यह आपूर्ति ग्रिड आधुनिकीकरण, सुदृढ़ता और स्वदेशीकरण की दिशा में जारी देश की यात्रा को भी नयी गति देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित