चंडीगढ़ , सितंबर 28 -- सेना की तोपखाना रेजिमेंट ने सोमवार को चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में 200वां गनर्स दिवस मनाया। यह अवसर 28 सितंबर 1827 को पहली भारतीय तोपखाना इकाई पांचवीं (बॉम्बे) माउंटेन बैटरी के गठन की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया गया।

समारोह के दौरान चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन स्थित 'वीर स्मृति' पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवामें सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद सेवारत और पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे से संवाद किया।

सेना के अनुसार, तोपखाना रेजिमेंट ने सैन्य अभियानों से लेकर खेलों तक विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रेजिमेंट अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत है और अपने आदर्श वाक्य 'सर्वत्र इज्जत-ओ-इकबाल' अर्थात 'हर जगह सम्मान और गौरव' के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित