टिहरी , अगस्त 14 -- उत्तराखंड में टिहरी गढवाल के विष्णुगाड़-पीपलकोटी टनल हादसे के पीड़ितों से मिलने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की कार शुक्रवार को तोताघाटी के समीप हादसे का शिकार हो गई। अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई।

राहत की बात यह है कि कार में सवार सांसद बलूनी समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना में किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है।

बताया गया कि सांसद अनिल बलूनी विष्णुगाड़-पीपलकोटी में हुए टनल हादसे के पीड़ितों का हाल जानने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तोताघाटी के निकट अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर उनकी कार पर आ गिरा। बोल्डर के कार पर गिरने से वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित