बुलंदशहर , अक्टूबर 28 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लू डक टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में बुधवार प्रात सवा सात बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन कर्मियों ने फोम का इस्तेमाल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार अजय ने बताया कि दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित