, Aug. 10 -- कृषि मंत्री ने कहा कि तेलंगाना में बीज उत्पादन एवं बीज विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत बीज कृषि उत्पादकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण आधार है। बिहार में भी गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों को उन्नत किस्मों के बीज समय पर उपलब्ध कराने तथा बीज उत्पादन एवं प्रसंस्करण से जुड़े रोजगार और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।बिहार की परिस्थितियों के अनुरूप उपयोगी पहल को आगे बढ़ाना इस दौरे का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित