हैदराबाद , जुलाई 07 -- तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मंगलवार को रायतु भरोसा योजना के सातवें चरण के तहत सात से आठ एकड़ के बीच भूमि पर खेती करने वाले 58,831 किसानों के लिए 259.73 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करने की घोषणा की।
श्री राव ने कहा कि 4.32 लाख एकड़ भूमि को कवर करने वाली इस सहायता राशि को राज्य सरकार ने रायतु भरोसा योजना के हिस्से के रूप में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस नवीनतम किस्त के साथ, सरकार ने मात्र सात दिनों में इस मे कुल 7,750.45 करोड़ रुपये वितरित किए हैं, जिससे 68.96 लाख किसानों को लाभ हुआ है और 129.17 लाख एकड़ कृषि भूमि इसके अंतर्गत कवर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित