हैदराबाद , मई 19 -- तेलंगाना सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की और बढ़ोतरी कर दी है।

मंगलवार को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार सरकारी नौकरी के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। संशोधित आयु सीमा में छूट एक वर्ष तक लागू रहेगी।

सरकार ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह छूट पुलिस विभाग जैसी वर्दीधारी सेवाओं पर लागू नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित