हैदराबाद , जुलाई 16 -- तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सरकार गुरूत्वाकर्षण एवं लिफ्ट एरिगेशन परियोजनाओं के साथ साथ सीताराम लिफ्ट एरिगेशन योजना को जल्द से जल्द पूरा करके गोदावरी नदी के पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार गोदावरी नदी के पानी को गुरुत्वाकर्षण और लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिये सीता राम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को जल्द ही पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह जानकारी मीडिया से बातचीत के दौरान दी है।

उपमुख्यमंत्री श्री मल्लू ने भद्रादी कोठागुडेम जिले में गुरुवार को अपने सहयोगी मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के साथ मिलकर सीताराम लिफ्ट सिंचाई योजना और सीताम्मा सागर बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण किया। श्री मल्लू ने निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और कृषि के लिये जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये व्यापक योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देवदुला लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के सभी पंपो को पुरी क्षमता से संचालित किया गया, जिससे 12 जिलों और 17 विधानसभा क्षेत्रों के 22 जलाशयों को भरा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित