हैदराबाद , मार्च 29 -- तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार ने रविवार को जारी बजट सत्र के दौरान भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कई सदस्यों को व्यवधान पैदा पर दो दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया।

निलंबित सदस्यों में के टी रामाराव, टी हरीश राव, माधवराम कृष्ण राव, महिपाल रेड्डी, पद्मा राव, चिंता प्रभाकर राव, कोट्टा प्रभाकर रेड्डी, सबिता इंद्रा रेड्डी, गंगुला कमलाकर, कौशिक रेड्डी लक्ष्मा रेड्डी, अनिल जाधव और तलसानी श्रीनिवास यादव शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित