हैदराबाद , मई 28 -- तेलंगाना रक्षण सेना (टीआरएस) की प्रमुख के. कविता ने गुरुवार को कहा कि पार्टी एक व्यापक विकास योजना तैयार कर रही है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना समाज के सभी वर्गों के भविष्य को बदलना और राज्य में "क्रांतिकारी बदलाव" लाना है।
बंजारा हिल्स स्थित तेलंगाना रक्षण सेना के कार्यालय में पूर्व मंत्री बोडा जनार्दन के अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने के बाद बोलते हुये सुश्री कविता ने कहा कि वरिष्ठ नेता के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर सिंगरेनी और आरटीसी श्रमिकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि रेवंत रेड्डी सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों से किये गये वादों को पूरा करने में विफल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित